फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   22 private tube wells are closed due to lack of electricity

Moradabad News: बिजली न मिलने से बंद पड़े हैं 22 निजी नलकूप

Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
22 private tube wells are closed due to lack of electricity
बिलारी।ब्लॉक के नगलिया जट और सरकड़ा के रकबे में होकर जाने वाली विद्युत लाइन के चार पोलों के तार उतारकर दस माह बाद भी नहीं डाले जाने से 22 निजी नलकूप बंद पड़े हैं। भाकियू असली ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में भारतीय किसान यूनियन असली के कैंप कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में नगलिया जट और सरकड़ा के अनेक किसान पहुंचे। बैठक में बताया गया कि नगलिया जट और सरकड़ा के रकबे में 22 निजी विद्युत नलकूप और तीन राजकीय नलकूप को बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के ईस्ट फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है। दस माह पहले क्षेत्र के ग्वारखेड़ा गांव में आबादी में होकर जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो जाने की घटना के बाद मिलक नगलिया जट गांव के लोगों के दवाब में मिलक नगलिया की आबादी के निकट से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के चार विद्युत पोलों से तार उतार लिए गए थे तभी से संबंधित इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने यह भी बताया कि एक माह पहले परेशान उपभोक्ता मुरादाबाद जाकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद से मिले थे और अपनी समस्या बताई थी। अधिशासी अभियंता ने बिलारी के एसडीओ और अवर अभियंता को आदेश दिए थे कि वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति चालू कराकर समस्या का समाधान कराया जाए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक के बाद भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने किसानों को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में भाकियू असली के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह के साथ ब्रजपाल सिंह, ओमसिंह, कामेंद्र सिंह, बदन सिंह, भूरे सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, श्रवण कुमार, दौलत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed