फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   22 lakh rupees swindled from contractor

Moradabad News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर ठेकेदार से ठग लिए 22 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees swindled from contractor
मुरादाबाद।
विज्ञापन

साइबर अपराधी ने ठेकेदार ओम प्रकाश को शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 22 लाख 29 हजार 68 रुपये ठग लिए। आरोपी ने ठेकेदार से लाखों रुपये का मुनाफा होने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराई है। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया है।
भोजपुर के गुलड़िया मुराद निवासी ठेकेदार ओम प्रकाश ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह केनरा बैंक के हेड ऑफिस पूना से दिनेश कटारिया बोल रहा है। आरोपी ने ओम प्रकाश को बताया कि आपकी दो पॉलिसी चल रही हैं। क्या आपको इन पॉलिसी से ब्याज मिल रहा है। ओम प्रकाश ने इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि अगर आप इन पॉलिसी का भुगतान कराना चाहते हैं तो चेक आपके खाते में भेज दिए जाएंगे। एक पॉलिसी पर 2 लाख 82 हजार और दूसरी पॉलिसी पर 7 लाख चार हजार रुपये का चेक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने 15 जनवरी 2024 को आरोपी ने फिर से ओम प्रकाश को कॉल की। तब ठग ने कहा कि हमें शेयर बाजार में टेंडर मिला है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाएंगे तो बड़ा मुनाफा होगा। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी आर बालियान से फोन पर बात कराई। उसने भी पीड़ित को बताया कि वह कुछ ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये कमा लेंगे। इसके बाद झांसे में आकर पीड़ित ने अपने खाते से 22 लाख 29 हजार 58 रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर अपराध थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर अपराधियों के बारे के जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed