{"_id":"5c8426d6bdec2214391ec81d","slug":"21552164566-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टु डोर कूड़ा कलेक्\nशन के बेड़े में शामिल होंगी 50 नई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टु डोर कूड़ा कलेक् शन के बेड़े में शामिल होंगी 50 नई गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
डोर टु डोर कू ड़ा कलेक्शन की गाड़ियों के बेड़े में 50 नई गाड़ियां जल्द शामिल हो जाएंगी। शनिवार को दो निजी कंपनियों की गाड़ियों के सैंपल पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय पर लाए गए। मेयर विनोद अग्रवाल और सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने गाड़ियों का मुआयना किया। अब सोमवार तक निर्णय कर लिया जाएगा कि किस कंपनी की गाड़ियां खरीदी जानी हैं।
डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन में सफाई जोन संख्या 3, 7 और 8 का ठेका हिंदुस्तान सिक्योरिटी कंपनी को दिया गया था। बीते बुधवार को नगर निगम ने सफाई जोन छह में आने वाले छह वार्ड आशियाना, सिविल लाइंस, हरथला, नया गांव और काजीपुरा के कामर्शियल और रिहायशी घरों से निकलने वाले कूड़ा को लेने का ठेका हिंदुस्तान सिक्योरिटी कंपनी को दिया था। कुल नौ सफाई जोन में अभी भी पांच जोन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में स्थिति सुधार के बाद अब नगर निगम बाकी वार्डों में भी जल्द से जल्द डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना को शुरू कराना चाहता है।
दो निजी कंपनी की गाड़ियों के सैंपल जांचे जा रहे हैं। दोनों की कीमत के सापेक्ष गुणवत्ता की जांच के बाद एक कंपनी की पचास गाड़ियां और मंगवाई जाएगी। ताकि डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना को विस्तार दिया जा सके। - विनोद अग्र्रवाल, मेयर