{"_id":"5bf86acbbdec22418454f6ea","slug":"21543006923-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में दो जगह टूटी पटरी, रुकी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में दो जगह टूटी पटरी, रुकी ट्रेनें
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के रहीमाबाद में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। गैंग मेट की सूझबूझ से धमौरा जैसा हादसा होने से बच गया। अगर मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर जाती तो हादसा हो सकता था। गैंग मेट की सूचना पर रेल संचालन बंद करा दिया गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक चटका देखा तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। इस दौरान कई ट्रेनें जहां तहां रोक दी गईं।
बुधवार रात रामपुर के धमौरा में दिल्ली से लखनऊ मरम्मत के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे और गार्ड बोगी पटरी से उतर गई थी। जिसमें गार्ड सतीश चंद्र घायल हो गए थे। ऐसे हादसे दोबारा सामने न आएं। इसके लिए अफसरों ने ट्रैक मैन, गैंग मैन, पेट्रोल मैन्र, गेट मैन समेत ट्रैक से जुड़े से सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अलर्ट किया है कि सभी अपनी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं। कहीं ट्रैक में दिक्कत या टूटी पटरी दिखाई दे तो तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में देने के साथ ही अफसरों को इससे अवगत कराएं। इसके बाद से ट्रैक को बार बार चेक किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर गैंग मेट भारती अपनी टीम के साथ रहीमाबाद के पास ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर टूटी पटरी पर गई। उन्होंने इसकी जानकारी रहीमाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर को देकर रेल संचालन बंद करा दिया। कुछ देर बाद ही यहां से मालगाड़ी गुजरनी थी। इससे पहले ही मालगाड़ी रुकवा दी गई। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। सात बजकर 35 मिनट पर ट्रैक ठीक किया गया। ट्रैक चटकने की वजह से सहरसा से आनंद विहार जा रही पुरबिया एक्सप्रेस, इलाहाबाद से हरिद्वार जा रही एक्सप्रेस और बलरामपुर से ग्वालियर जा रही सुशासन एक्सप्रेस जहां तहां रोक दी गई थी। ट्रैक ठीक होने के बाद इन गाड़ियाें को धीमी गति से गुजरा गया।