फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 अगस्त को लगी पांच हजार पौध जेसीबी से खोदी

15 अगस्त को लगी पांच हजार पौध जेसीबी से खोदी

Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त को लगी पांच हजार पौध जेसीबी से खोदी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर लगाई गई पांच हजार पौध ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई कर नष्ट कर डालीं। सूचना पाकर पहुंचे नगर आयुक्त ने जेसीबी जब्त कर बिना अनुमति की जा रही खुदाई को रुकवा दिया है। ठेकेदार पर दस लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। जुर्माना न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले वृहद पौध रोपण अभियान में 15 अगस्त को नगर निगम ने 65 हजार पौध लगवाई थीं। इनमें से बड़ी संख्या में गुलाबबाड़ी क्षेत्र में टंचिंग ग्राउंड केसामने ग्रीन बैल्ट पर भी पौध लगी थीं। इस क्षेत्र में केबिल डालने के लिए एक ठेकेदार जेसीबी से खुदाई करा रही है। सोमवार रात ठेकेदार ने खुदाई में ग्रीन बैल्ट पर लगाए गए पांच हजार से ज्यादा पौध खोदकर नष्ट कर दीं। मिट्टी डालने जाने से सैकड़ों पौध उसमें दब गईं। इसकी जानकारी गोदाम के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को दी। मंगलवार अलसुबह पहुंचे नगर आयुक्त ने जेसीबी को जब्त कर लिया। पौध नष्ट करने और बिना अनुमति खुदाई करने पर आरोपी ठेकेदार पर 10 लाख रुपये जुर्माना तय कर जमा कराने को कहा गया है। जुर्माना जमा न कराने पर उसके खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसकेसाथ ही खुदाई का कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

..
अभियान में लगाई गई पौध खुदाई में नष्ट कर दी हैं। इसकेचलते जेसीबी को जब्त कर जुर्माना जमा कराने को कहा गया है। जुर्माना न देने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
...
भाजपा जनप्रतिनिधि ने मेयर पर बनाया दबाव
जेसीबी पकड़ने और काम बंद करा देने पर ठेकेदार ने अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिश लगवानी शुरू कर दीं। मेयर केपास एक जनप्रतिनिधि केप्रतिनिधियों ने कई बार फोन किए। शाम तक जेसीबी छोड़ने और खुदाई का काम चलने देने को दबाव बनाया जा रहा था। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि बार-बार फोन करके जेसी छोड़ने की प्रार्थना की जा रही है। हमने आरोपी ठेकेदार से दस लाख जुर्माना वसूलने की तैयारी कर ली है। जुर्माना न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी जन प्रतिनिधि या उनके साथियों के कहने पर जेसीबी को नहीं छोड़ा जाएगा।

...
देखों ऐसे बढ़ेगी हरियाली -
नगर आयुक्त मंगलवार शाम एक कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में रामगंगा किनारे गंगा मंदिर पर गए थे। वहां पर उन्होंने लापरवाही से रखे गए सौ से ज्यादा पौधे देखे, जो सूखने लगे थे। इनको लगवाया ही नहीं गया था। इसपर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने ठेकेदार को तलब किया है। ठेकेदार से हर हाल में 24 घंटे में पौध लगवाने को कहा गया है। कहीं पर भी पौध रोपण अभियान में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed