फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खुले में शौचमुक्त हो गया आपका शहर

खुले में शौचमुक्त हो गया आपका शहर

Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौचमुक्त हो गया आपका शहर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्रालय ने महानगर को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया है। नगर निगम ने पिछले वर्ष अपना ओडीएफ का दावा प्रस्तुत किया था। उसके चलते क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया की टीम ने पिछले सप्ताह दो दिन शहर का निरीक्षण किया था। टीम को कहीं पर खुले में शौच किए जाने के साक्ष्य नहीं मिले, जिसके चलते महानगर को ओडीएफ का खिताब मिल गया है। अब जल्द ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। आनलाइन साइट पर इसको जारी कर दिया गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर का ओडीएफ होना आवश्यक है। नगर निगम ने 27 सितंबर 2017 को अपने स्तर से शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया था। इसका दावा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। निगम के दावों की पुष्टि के लिए मंत्रालय की टीम ने पिछले सप्ताह शहर का निरीक्षण किया था। टीम दिल्ली से मिले निर्देशों के आधार पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर गई थी। वहां पर खुले में शौच किए जाने की हकीकत जानने को वीडियाग्राफी कराई थी। इसका भौतिक व आनलाइन परीक्षण किया गया था। महानगर इस कसौटी पर खरा उतरा है।
विज्ञापन

क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया की टीम ने पाया कि शहर में जरूरत वाले स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनें हैं। जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत शौचालय बन गए हैं। लोगों ने शौचालयों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। इसके चलते शहर में खुले में शौच होना नहीं पाया गया। इस आधार पर नगर निगम का ओडीएफ का दावा परीक्षण में सही पाए जाने पर मंगलवार रात इसका एलान कर दिया गया। अब महानगर आनलाइन क्यूसीआई की साइट एसबीएमओडीएफडाटइन पर ओडीएफ की श्रेणी में दिखने लगा है। दो अक्तूबर 2019 तक देश के सभी महानगरों को ओडीएफ घोषित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
क्यूसीआई के सर्वे महानगर ओडीएफ की परीक्षा को पास कर गया है। टीम ने 13 अगस्त को शहर के 40 स्थानों का सत्यापन किया था। रिकार्ड और संसाधन भी देखे थे। सभी स्थान मानकों पर खरे और ओडीएम पाए गए। यह महानगर के लिए गौरव की बात है। अब सभी को मिलकर शहर को स्वच्छ बनाना है।

- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
...
महानगर को ओडीएफ कराने में सभी का सहयोग रहा है। इस जज्बे को बरकरार रखकर अब स्वच्छता सर्वेक्षण में जगह बनाना है। स्मार्ट सिटी में पहले ही शामिल हो चुके हैं, यह सभी के लिए सम्मान की बात है।
- विनोद अग्रवाल, महापौर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed