फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जवाहर नवोदय के छात्र की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, एसडीएम ने नोटिस जारी कर 16 अगस्त को प्राचार्य सहित कई लोगो को किया तलब

जवाहर नवोदय के छात्र की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, एसडीएम ने नोटिस जारी कर 16 अगस्त को प्राचार्य सहित कई लोगो को किया तलब

Fri, 10 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय के छात्र की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, एसडीएम ने नोटिस जारी कर 16 अगस्त को प्राचार्य सहित कई लोगो को किया तलब
ठाकुरद्वारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में छात्र अरमान अली की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश डीएम ने जारी किए है। जांच के लिए एसडीएम ठाकुरद्वारा रामजी लाल को नियुक्त किया गया है। तीन अगस्त को जवाहर नवोदय में कक्षा नौ में पढ़ने वाले गांव मीरपुर मोहनचक निवासी छात्र अरमान अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके परिजन बिना पीएम के छात्र के शव को अपने साथ घर ले गए थे। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने मामले की जांच शुरू करते हुए 16 अगस्त को अपने कार्यालय में विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, छात्रावास के कर्मचारियों, मामले की जांच करने वाले एसएसआई मंगली प्रसाद गंगवार, अस्पताल के डयूटी पर मौजूद चिकित्सक डा. सचिन शर्मा व फार्मेसिस्ट सतीश जुआल, ग्राम प्रधान मीरपुर मोहनचक, छात्र के पिता इंतजार अली आदि को नोटिस जारी कर तलब किया है। एसडीएम का कहना है कि जांच में अन्य कोई भी व्यक्ति कार्यालय में आकर अपने बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed