{"_id":"5b6c9c584f1c1b6e118b8448","slug":"21533844568-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। क्षेत्र में पहले कई दिन तक लगातार बारिश होने और उसके बाद दो दिन से मौसम खुला रहने के बाद तेज धूप निकलने पर फिर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। मौसम बदलने के बीच नगर और देहात इलाके में मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर महिला और पुरुष मरीजों की अलग-अलग लंबी लाइन लग गई। कई मरीज पंजीकरण काउंटर पर पहले पर्ची कटवाने को लेकर आपस में ही हंगामा करने लगे। अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के गेट पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकतर वायरल फीवर, जुकाम, खांसी और खुजली के रोगी पाए गए। काउंटर कर्मी के मुताबिक 425 रोगियों का एक दिन में पंजीकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि गर्मी और बारिश के मिलेजुले मौसम में कई प्रकार के रोग बढ़ने शुरू हो जाते हैं। चिकित्साधीक्षक ने सलाह दी है कि रात्रि को खुले में न सोएं और अपने घरों के पास बारिश का पानी जमा न रहने दें। ताजा खाना खाएं और शुद्ध पानी पीएं।