फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जादू दिखाएगा शिवा

अब इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जादू दिखाएगा शिवा

Sun, 18 Jun 2017 02:27 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
अब इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जादू दिखाएगा शिवा
शिवा का इंग्लैंड टूर के लिए अंडर-19 इंडिया टीम में चयन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
आर्मर और कैरम के तीर से टीम इंडिया के द्वार खोलने वाले क्रिकेटर शिवा सिंह अब इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे। शिवा का चयन इंग्लैंड टूर के लिए अंडर-19 इंडिया टीम में किया गया है। जूनियर इंडिया टीम इंग्लैंड में पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी। ये पंद्रह सदस्यीय टीम दौरे पर जाने से पहले कैंप में हिस्सा लेगी।
पिछले साल पुणे में ईस्ट, वेस्ट, नार्थ और साउथ जोन, सेंट्रल जोन से बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनकर अंडर-19 चैलेंजिंग ट्राफी के लिए इंडिया की तीन टीम बनाई गई थी। शहर के कांठ रोड इंद्रप्रस्थ कालोनी में रहने वाले शिवा सिंह ने ग्रीन टीम का प्रतिनिधित्व किया था। शानदार प्रदर्शन की बदौलत शिवा का चयन अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया में हुआ है। पिछले साल तेरह से चौबीस दिसंबर के बीच श्रीलंका में हुए एशिया कम में हिस्सा लिया। शुक्रवार को इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली पंद्रह सदस्यीय अंडर-19 इंडिया टीम की घोषणा की र्गई। इस टीम शिवा सिंह का नाम भी शामिल है। ये टीम इंग्लैंड में पांच वन डे मैच खेलेगी। इसके दो चार दिवसीय मैच भी खेला जाएगा। शिवा की इस उपलब्धि पर दादा श्रीराम कुमार सिंह, दादी कमला सिंह, अजीत सिंह, मंजू रानी, अखिल चौधरी, नीतू सिंह, वर्तिका, रियल चौधरी, याश्रित चौधरी सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


एनसीए कैंप में गेंदबाजी को दी धार
अप्रैल में नेशनल क्रिकेट एकेडमी कैंप के लिए देशभर चुने गए खिलाड़ियों में शिवा का नाम भी शामिल है। 19 मई से बैंगलोर में महीने भर कैंप चला। जहां लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा सिंह ने अपनी गेंदबाजी और धार दिया। शिवा सिंह की गेंदबाजी का मेन हथियार आर्मर और कैरम है, जिसमें अच्छे से अच्छे बल्लेबाज गच्चा खा जाता है। शिवा एक ही एक्शन से गेंद को अंदर और बाहर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र कम होने के चलते आईपीएल से चूके
पिता पूर्व रणजी खिलाड़ी अजीत सिंह के मुताबिक उम्र कम होने से इस बार आईपीएल से चूक गया। नीलामी में शामिल नहीं हो सका। अगले साल आईपीएल खेलने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल उसका पूरा ध्यान इंग्लैंड टूर पर है।


डेनियल विटोरी से प्रभावित हैं शिवा
शिवा सिंह न्यूजीलैंड के धाकड़ स्पिनर डेनियल विटोरी से काफी प्रभावित हैं। शिवा की गेंदबाजी एक्शन विटोरी से काफी मिलता जुलता है। साथ ही उनकी पर्सनाल्टी और गेंदबाजी बहुत हद तक न्यूजीलैंड के धाकड़ स्पिनर डेनियल विटोरी से मिलती है।

एक नजर शिवा की उपलब्धियों पर
- कैप्टन यूपी अंडर-14
- अंडर-16 नेशनल क्रिकेट एकेडमी कैंप
- अंडर-19 यूपी टीम 2015
- अंडर-19 यूपी टीम 2016
- अंडर-19 चैलेंजिंग ट्राफी में इंडिया ग्रीन टीम का प्रतिनिधित्व
- अंडर-19 एशिया कप 2016
- अंडर-19 नेशनल क्रिकेट एकेडमी कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed