{"_id":"5c8426ddbdec221444246bed","slug":"201552164573-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा जगह रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चला। जिसकी वजह से ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। जिससे यात्रियों का खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। मंडल के हापुड़ यार्ड, डासना और हापुड़ के बीच, हापुड़ महरौली में दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन कार्य समय अवधि में पूरा नहीं हो पाया। ये कार्य चार बजे पूरा हो पाया। जिस कारण आनंद विहार लखनऊ एक्सप्रेस, आनंद विहार दानापुर जन साधारण एक्सप्रेस, रुकी रहीं। इसके अलावा मलिहाबाद और दिलावर नगर के बीच, दिलावर नगर व काकोरी के बीच डाउन लाइन पर दोपहर एक बजकर 53 मिनट से तीन बजकर 10 मिनट तक ब्लाक लिया गया था, लेकिन कार्य शाम सवा चार बजे तक चला। जिस कारण जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस 50 मिनट , जम्मूतवी राजेंद्र नगर के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस 85 मिनट और टकनपुर से शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 76 मिनट बीच में ही रुकी रही। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जबकि अमरोहा और कैलसा के बीच भी ट्रैक पर कार्य किया गया। दोपहर साढे़ बारह से ढाई बजे तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन कार्य पौने तीन बजे तक चला। जिसकी वजह से काशी एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियाें को बीच में ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन