फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना सर्वे समस्याओं से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

गन्ना सर्वे समस्याओं से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गन्ना सर्वे समस्याओं से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
बिलारी। गन्ना विभाग द्वारा कराए गए खेतों के गन्ना सर्वे की जानकारी न मिलने और सर्वे संबंधी अन्य समस्याओं से परेशान किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला गन्ना अधिकारी को मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह विभिन्न ग्रामों से अनेक गन्ना किसान सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी कार्यालय पहुंचे। किसानों को यह चिंता सता रही है कि उनके खेतों में खड़े गन्ने का गन्ना विभाग द्वारा सही सर्वे किया गया है या नहीं। किसानों ने अपना सर्वे रिकार्ड जानने के लिए गन्ना समिति कर्मियों और गन्ना परिषद के पर्यवेक्षकाें से बातचीत की। अधिकतर किसानों का कहना था कि उन्हें अपने खेताें के सर्वे की सही जानकारी नहीं मिल पाई। यदि सर्वे सही नहीं हुआ तब आगामी गन्ना पेराई सत्र में उन्हें जरूरत के मुताबिक गन्ना तौल पर्चियां नही मिल पाएंगी।
विज्ञापन

परेशान गन्ना किसान अपनी समस्याओं को लेकर गन्ना समिति के विशेष सचिव और गन्ना परिषद के निरीक्षक से भी मिले। किसान अपनी भूमि की नकल खतौनी तहसील से लाकर गन्ना विभाग में जमा करने तथा अपना घोषणा पत्र गन्ना पर्यवेक्षक के पास जमा करने की बाध्यता को लेकर परेशान दिखे। परेशान किसानों ने समिति सचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सचिव के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को भेजा। इस संबंध में गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार चौहान ने बताया कि किसानों को हर हाल में अपना घोषणा पत्र जमा करना होगा। उधर समिति के विशेष सचिव घनश्याम ने बताया कि गन्ना सर्वे का प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। किसान सर्वे प्रदर्शन को देखकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed