{"_id":"56ef16374f1c1b6b41f1541a","slug":"20-prisoners-hiv-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस बंदी एचआईवी पाजिटिव, 800 का जांच से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस बंदी एचआईवी पाजिटिव, 800 का जांच से इंकार
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
बंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में बंद 20 बंदी एचआईवी पाजिटिव निकले हैं। साथियों के एचआईवी पाजिटिव मिलने से जेल में बाकी बंदियों में हड़कंप की स्थिति है। खुद के एचआईवी पाजिटिव निकलने की आशंका में 800 बंदियों ने अपनी जांच कराने से इंकार कर दिया है।
जेल प्रशासन पिछले कई दिनों से इन बंदियों की मान मनौव्वल करके इन्हें जांच के लिए तैयार करने की कोशिशों में जुटा है। बंदियों को मनाकर एचआईवी जांच कराने के लिए सोमवार को फिर से जेल में कैंप लगाया जा रहा है। आईजी जेल के आदेश पर प्रदेश की सभी जेलों में चिकित्सा विभाग के स्पेशल कैंप लगवाकर बंदियों की एचआईवी जांच कराई जा रही है।
मंडल की रामपुर जेल में जांच पूरी हो चुकी है और वहां आठ बंदी एचआईवी पाजिटिव निकले थे। लेकिन मुरादाबाद जेल जांच अधर में लटकी हुई है। यहां बड़े पैमाने पर बंदी एचआईवी पाजिटिव निकल रहे हैं। 2000 बंदियों की जांच में 20 बंदी जांच में एचआईवी पाजिटिव मिले हैं। जिससे डरे सहमे बाकी करीब 800 बंदियों ने अपना ब्लड सैंपल देने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
बंदियों के इंकार की वजह से पिछले सप्ताहभर से जांच प्रक्रिया ठप पड़ी है। जेल प्रशासन हर रोज बंदियों को जांच के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया का कहना है कि जो 20 बंदी एचआईवी पाजिटिव निकले हैं उनमें से ज्यादातर वो हैं जिन्हें आरपीएफ की ओर से ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग के आरोप में जेल भेजा गया है। रेलवे पुलिस की ओर से भेजे गए कई नशेड़ी भी इनमें शामिल हैं।