{"_id":"69407a1fd5afd37c1d040cfb","slug":"20-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-selling-a-plot-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-792339-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
पाकबड़ा। नया मुरादाबाद में प्लॉट बेचने के नाम पर बीस लाख रुपये की रकम हड़प कर ली। पीड़ित ने बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दंपती और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला जुमेरात का बाजार निवासी इस्तेकार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसने पाकबड़ा में पुराने थाने के पीछे के रहने वाले मोबीन ने नया मुरादाबाद के सेक्टर 5 में 176 वर्ग मीटर प्लॉट का सौदा 64 लाख 41 हजार 600 रुपये में किया था। पीड़ित ने 15 मई को बतौर बयाना पांच लाख रुपये नकद और पत्नी शमा परवीन के खाते में 26 मई को 8 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। एक माह बाद सात लाख नकद दिए थे। रजिस्ट्री के लिए 6 महीने का समय तय था। समय पूरा होने बाद प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। इस्तेकार ने नौ दिसंबर को मोबीन के पास प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए गया था तब मोबीन, उसका बेटा सुहेल और पत्नी शमा परवीन से रजिस्ट्री के लिए बोला इस वे आग बबूला हो गए। मोबीन और बेटे सुहेल ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस्तेकार की तहरीर पर मोबीन, सुहेल और शमा परवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।