फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अवैध कब्जा हटाने में भारी हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा

अवैध कब्जा हटाने में भारी हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाने में भारी हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकार  लोगों को खदेड़ा
मुरादाबाद। हरथला स्थित जिला उद्योग केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां पूर्व सभासद नरेश कुमार सैनी ने तिरपाल की आड़ में पक्का निर्माण करा लिया था। जेसीबी का पंजा चलते ही पूर्व सभासद, उनकी पत्नी और समर्थन में आए लोग हंगामा करते हुए जिला उद्योग केंद्र और नगर निगम के अधिकारियों से उलझ गए। तीखी नोकझोंक के बीच पुलिस को लाठियां फटकारकर लोगोें को खदेड़ना पड़ा। इसी बीच पूर्व सभासद ने जिला उद्योग केंद्र के ज्वाइंट कमिश्नर देशराज गौतम को देख लेने की धमकी दे डाली। ज्वाइंट कमिश्नर की शिकायत पर कोतवाली इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने पूर्व सभासद को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। नगर निगम ने बलपूर्वक अतिक्रमण को हटवाकर सामान गाड़ियों में लदवा लिया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की बाउंड्रीवॉल से लगी सर्विस लेन पर पूर्व सभासद नरेश कुमार सैनी तिरपाल लगाकर पक्का निर्माण करा रहा था। यहां गाड़ियों की मरम्मत के लिए गैस के सिलिंडर, हवा भरने के एयर प्रेशर मशीन लगा ली थी। कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि उसने कई लोगों को इस जमीन पर कब्जा देकर वसूली शुरू कर दी थी। इसकी शिकायतों के बाद शनिवार को नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची थी। जिला उद्योग केंद्र के ज्वाइंट कमिश्नर देशराज गौतम की अगुवाई में लोग आए थे। अतिक्रमण हटाने की शुरुआत में ही पूर्व सभासद अपने दस्तावेज लेकर आए कि जमीन उनके नाम पर है। लेकिन निगम के अधिकारियों ने इन कागजों को फर्जी करार दिया। इसके बाद अवैध निर्माणों को तुड़वा दिया गया।
विज्ञापन


छह महीने पहले भी हटा था अतिक्रमण
अवैध अतिक्रमण को छह महीने पहले भी हटवाया गया था। लेकिन दबंगई के बल पर पूर्व सभासद ने दोबारा जमीन पर कब्जा जमा लिया। इस दफा पक्का निर्माण शुरू कराकर लिंटर ढालने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही नगर निगम ने कार्रवाई कर ली। देश राज गौतम ने बताया कि अब जिला उद्योग केंद्र इस जमीन की फेंसिंग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed