फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विदेशी धरती पर देशी संस्कृति का परचम फहराएंगी अलमिना

विदेशी धरती पर देशी संस्कृति का परचम फहराएंगी अलमिना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
विदेशी धरती पर देशी संस्कृति का परचम फहराएंगी अलमिना
मुरादाबाद। पीरगैब मोहल्ला निवासी और नवीं गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट अलिमना रियाज विदेशी धरती पर पीतल की चमक बिखेरेगी। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चयन होने पर वह भारतीय संस्कृति से दुनिया को रूबरू कराएंगी। इससे पहले वह राजपथ पर जिले का मान बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के 25 सदस्यों में से एक हैं। हालांकि अभी देश का चयन होना शेष है।
विज्ञापन

अलिमना के पापा डॉ. रियाज अहमद और मम्मी डॉ. राजिया बानो दोनों डॉक्टर हैं। उनका बचपन से सपना एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफीसर बनना सपना है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद पीतल नगरी के नाम से देश दुनिया में मशहूर है। यह हमारी अर्थव्यवस्था और रोजागर से जुड़ा है। उन्हें पीतल के लैंप बहुत आकर्षित करते हैं। उन पर अलग-अलग तरीके से जबरदस्त कारीगरी होती है, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। इसका प्रदर्शन कर खूबियों से परिचित कराएंगी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर परेड का अनुभव काम आएगा। उन्होंने आर्मी के चीफ विपिन रावत, एयर के चीफ बीएस धनवा, नेवी के उस वक्त के चीफ सुनील लांबा को प्रदेश की कृषि और अर्थव्यवस्था की जानकारी दी थी। महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं को भी बताया था। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन भी थीं। कैप्टन डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने बताया कि यह चयन धैर्य और कठिन मेहनत का परिणाम है। इससे दूसरे कैडेट्स को प्रेरणा मिलेगी। सीओ अनिल ढिल्लन ने कहा कि मुरादाबाद और बटालियन के लिए फर्ख की बात है। कुछ ही चुनिंदा बच्चे हैं, जो यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में चयन हुए हैं। आरडीसी में अच्छा काम किया है। यह बहुत आगे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed