फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अवध असम

अवध असम

Sat, 11 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अवध असम
नई पटरी कैसे टूटी, मंडलीय अधिकारी हैरान
विज्ञापन

हेडिंग-टूटी पटरी से धड़धड़ाती हुई गुजरी गुवाहाटी एक्सप्रेस
रेलवे में मचा हड़कंप, आधा घंटा रोका गया ट्रेनों का संचालन

बरेली। गुवाहाटी से लालगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस नगरिया सादात और धनेटा स्टेशन के बीच टूटी पटरी से धड़धड़ाती हुई गुजर गई। ड्राइवर को झटका लगा तो उसने ट्रेन की स्पीड कम करके रेलवे कंट्रोल को मेसेज किया। इसके बाद मंडलीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आधा घंटे तक मुरादाबाद-लखनऊ सेक्शन में रेल संचालन ठप रहा।
एक महीने पहले धनेटा से नगरिया सादात तक पटरियां बदली हैं। इस समय न गर्मी है और न सर्दी फिर पटरी कैसे टूट गई। यह बात मंडलीय अधिकारियों के गले नहीं उतर रही है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे धनेटा-नगरिया सादात स्टेशन के बीच टूटी पटरी से गुवाहाटी एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई गुजरी तो ड्राइवर को झटका लगा। उसने स्पीड कम करे रेलवे कंट्रोल का मेसेज किया। इसके बाद इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम मौके पर पहुंची, ट्रेनों का संचालन आधा घंटे के लिए रोककर पटरी की मरम्मत के बाद मुरादाबाद की ओर ट्रेनें चलाई।
विज्ञापन


डबल डेकर का इंजन फेल, खड़ी हुई ट्रेनें
लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस का इंजन ककोरी स्टेशन पर खराब हो गया। ट्रेन सुबह छह बजे काकोरी स्टेशन के पास गुजरी रही थी कि अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर ने इंजन स्टार्ट करने की कोशिश भी की। बीच रास्ते में ट्रेन खड़ी होने से अन्य ट्रेनें भी आलम नगर और चारबाग में रोक दी गई। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को सात बजे रवाना किया गया। करीब साढ़े सात बजे आठ बजे देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसको भी दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया। इसके बाद नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस व चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें गुजारीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed