फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दलितों और उनकी समस्याओं को सीधे पुलिस से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर गोष्ठी

दलितों और उनकी समस्याओं को सीधे पुलिस से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर गोष्ठी

Sun, 15 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दलितों और उनकी समस्याओं को सीधे पुलिस से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर गोष्ठी
ठाकुरद्वारा। शनिवार को पुलिस ने कम्युनिटी पुलिस योजना के तहत दलितों की समस्याओं और उन्हें पुलिस से सीधे जोड़ने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें दलित वर्ग की समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध कार्यो, नशे के कारोबार और अन्य अपराधों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया। गोष्ठी में ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड एक और क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्त्रस्ी का मामला उठाया गया। अवैध शराब की बिक्त्रस्ी को बंद कराने की मांग की। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्त्रस्म को संबोधित करते हुए सीओ विशाल यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा दलितों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करना और पुलिस से उनका सीधा संवाद कराना है। इसी के तहत इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग के लोग अपनी समस्या और अपराधों के बारे में पहले अपने क्षेत्र के हल्का कांस्टेवल और दारोगा को बताए। यदि वे कोई कार्रवाई नहीं करते है। तो थाना प्रभारी और सीओ को इसकी सूचना दी जाए। उन्होंने हर गांव में हल्का कांस्टेवल, हल्का दारोगा, थाना प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थान पर लिखवाने के निर्देश दिए। ढकिया नगर पंचायत के वार्ड एक के सभासद जगदीश ने अपने क्षेत्र में दलित वर्ग के लोगों के राशन कार्ड न बनने का मामला उठाया। समस्या का निराकरण कराने की मांग की। सुल्तानपुर दोस्त निवासी रमेश चंद्र ने स्कूलों में एडमिशन में दलित आरक्षण को लागू कराने की मांग शासन प्रशासन से की। वक्ताओं ने दलित वर्ग की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोगों से शासन की 100 डायल पुलिस सेवा, 1090 वूमेंस हैल्पलाइन का उचित लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी समस्या को आईजीआरएस पर भी दर्ज करा सकता है। जमीन विवाद थाना दिवस में लाने की सलाह दी गई। कार्यक्त्रस्म में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एसएसआई मंगली प्रसाद गंगवार, ठाकुरद्वारा ब्लाक प्रमुख पति सुमित कुमार, ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, सभासद हेमेंद्र प्रताप सिंह, पवन पुष्पद, रिटायर्ड डिप्टी एसपी रामकिशन सिंह, राकेश दानव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed