फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निगम आफिस के शिलान्यास पर संशय

निगम आफिस के शिलान्यास पर संशय

Sat, 24 Mar 2018 03:35 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
निगम आफिस के शिलान्यास पर संशय
मुरादाबाद। नगर निगम के दिल्ली रोड पर बनने वाले नए भवन केशिलान्यास पर अभी संशय की स्थिति है। भवन के शिलान्यास का समाचार प्रकाशित होते ही शुक्रवार को आवास विकास ने भूमि आसुधार शुल्क के साढ़े तीन करोड़ रुपये मांगे हैं। उसी के बाद आवास विकास की ओर से एनओसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


निगम कार्यालय के शिलान्यास के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मौखिक स्वीकृति भी दे दी थी। शुक्रवार को निगम अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया। मेयर व नगर आयुक्त अधिकारियों के साथ शिलान्यास वाले स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान आवास विकास केएक्सईएन जेपी द्विवेदी नगर निगम केपीली कोठी स्थित कार्यालय पहुंचे और साढ़े तीन करोड़ रुपये मांगे। उन्होेंने कहा कि 2015 में भूमि आसुधार शुल्क के 1.99 करोड़ रुपये मांगे गए थे। जमा न करने पर उनपर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम ने साढ़े तीन करोड़ रुपये जनहित में न लेने का आग्रह किया था। यह मामला अभी शासन स्तर पर विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री से शिलान्यास का समय मिल गया था, लेकिन शासन से आए कार्यक्रम में उसका विवरण नहीं है। हमारी तैयारियां पूरी हैं, मंत्री जी का जैसा कार्यक्रम होगा, आयोजन कराया जाएगा। - विनोद अग्रवाल, मेयर।


नगर निगम के भवन के डिजाइन में बदलाव कर इसको तीन की बजाय सात मंजिला किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी का आफिस और कंट्रोल रूम भी इसी में बनेगा।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed