{"_id":"5a11ed224f1c1bc45b8b7320","slug":"191511124258-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए: स्वामी चिन्मयानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए: स्वामी चिन्मयानंद
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पद्मावती फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। हम नहीं चाहते देश की शांति व्यवस्था किसी फिल्म के कारण प्रभावित हो। पद्मावती का बहुत बड़ा बलिदान था। आस्था की मर्यादाओं को ध्यान में रखकर फिल्म बनानी चाहिए। अयोध्या मामले में 5 दिसंबर से सर्वोच्च न्यायालय में प्रतिदिन सुनवाई होगी। यह सुनवाई निर्णायक होगी। निकाय चुनावों में भाजपा को जीत मिली तो मुरादाबाद समेत अन्य नगर निगम विश्व पटल पर चमकेंगे। यह कहना है पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का।
उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती के जौहर की घटना को देश के स्वाभिमान के इतिहास की दृष्टि से हमेशा महिमा मंडित किया गया है। पद्मावती का सम्मानित चरित्र है, जिसके विरुद्ध कोई सुनने को तैयार नहीं है। कला और इतिहास में सामंजस्य होना चाहिए। उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों की तरह अन्य प्रदेशों की सरकारों को भी केंद्र सरकार को फिल्म रिलीज न करने के संबंध में पत्र लिखना चाहिए। सेंसर बोर्ड फिल्म को मंजूरी देता है तो राज्य सरकारों के पास भी रिलीज न करने का अधिकार है। अयोध्या मामले पर उन्होंने कहा कि वार्ता का दौर समाप्त हो चुका है। 24 राउंड की वार्ता के दौरान हमेशा दूसरा पक्ष पीछे हटा है। दूसरा पक्ष न्यायालय से फैसला चाहता है। कोर्ट के फैसले में भी कमी रह जाती है तो कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण होगा। पूर्व में केंद्र और प्रदेश की सरकारें इस मामले में बाधा बनी रहीं। अब जनता ने केंद्र और प्रदेश में सरकारें बदली हैं। इस परिवर्तन का ही कारण है कि अयोध्या में ऐतिहासिक दीपावली बनाई गई। अब जनता आश्वस्त है कि कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण शुरू होगा। इस्लाम में सुधार की आवश्यकता है इसलिए इस्लामिक रिसर्च सेंटर बनता है तो सहयोग किया जाएगा।
निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरों की स्थिति दयनीय है। शहर बहुत गंदे हैं। प्रदेश में रहीं पिछले 15 साल तक की सरकारों ने मुरादाबाद समेत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कई शहरों के नियोजित विकास पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व नगर विकास मंत्री ने इस क्षेत्र को चारागाह समझा और जैसे चाहा चरते रहे। भाजपा निकाय चुनाव जीतती है तो मुरादाबाद, अलीगढ़, इलाहाबाद, मेरठ, बनारस नगर निगम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेंगे। मुरादाबाद के शिल्पकारों को उचित मेहनताना दिलाने के प्रयास होंगे। इस मौके पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, रामवीर सिंह, ललित कौशिक, दिनेश ठाकुर मौजूद रहे।