{"_id":"59d2a1974f1c1b71548b575d","slug":"191506976151-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद एक्सप्रेस रद्द,ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद एक्सप्रेस रद्द,ट्रेनें घंटों लेट
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन की मरम्मत का असर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर चल रहा लाइन मरम्मत का काम अब यात्रियों पर भारी पड़ने लगा है। ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। दस से पंद्रह घंटे की देरी से चल रही शहीद एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द कर दी गई है। वहीं सोमवार सुबह आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दोपहर में मुरादाबाद पहुंची। पंजाब मेल, गरीब रथ सहित कई ट्रेनें लेटलतीफी की शिकार रहीं।
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर इन दिनों पटरियों की सेहत सुधारने का काम चल रहा है। ये काम बीस सितंबर से शुरू किया गया। छब्बीस सितंबर तक ब्लाक लिया गया। लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। मरम्मत के लिए ब्लाक तीन अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान नौ सवारी गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया। करीब दो हफ्ते से ट्रेनें प्रभावित चल रही है। सोमवार को शहीद एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों ही मुरादाबाद देर से पहुंची। ये ट्रेन मंगलवार को मुरादाबाद नहीं आएंगी। इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा लखनऊ से सुबह आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मुरादाबाद दोपहर र्र्में आई। इसके चलते ये ट्रेन सहारनपुर से देरी से चली। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद सहित दूसरे डिवीजन में लाइन मरम्मत का काम चल रहा है। इससे ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।