{"_id":"5b806f8742c792463a2e5122","slug":"181535143815-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में दबने से बचा रेलवे कर्मचारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में दबने से बचा रेलवे कर्मचारी का परिवार
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मनोकामना मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर गिरे पेड़ के नीचे दबने से रेलवे कर्मचारी का परिवार बाल बाल बच गया। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा उस समय राजपाल का परिवार आवास में दूसरी साइड में मौजूद था। वरना परिवार दब सकता था। राजपाल रेलवे विभाग में ड्राइवर के पद तैनात हैं। इनका सरकारी आवास मनोकामना मंदिर के पास है। राजपाल ने बताया कि एडीआरएम के आवास में सूखे पेड़ की जानकारी वह अफसरों को दे चुके थे। उन्हें बताया गया था कि पेड़ झुका हुआ है। कभी भी हादसा हो सकता है। लेकिन पेड़ नहीं काटा गया। शुक्रवार दोपहर जिस वक्ता हादसा हुआ था। उस वक्त परिजन घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि वह दूसरी साइड में मौजूद थे। पेड़ सड़क पर गिर गया और उसका काफी हिस्सा राजपाल के घर तक पहुंच गया। पेड़ से बिजली लाइन और खंभे भी टूट गए। तारों में चिंगारी निकली। उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने बताया कि वह कई बार सूखे पेड़ कटवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी पेड़ नहीं काटे गए। जिसमें अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।