फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक्सप्रेस ट्रेन बनीं रोडवेज की बस, जहां चाहा वहां रोकी

एक्सप्रेस ट्रेन बनीं रोडवेज की बस, जहां चाहा वहां रोकी

Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन बनीं रोडवेज की बस, जहां चाहा वहां रोकी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनें अब रोडवेज की बसों से भी बदतर हो गई। महंगा किराया खर्च करने के बाद भी यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। लेटतीफी से तो मुसाफिर पहले ही परेशान थे। अब अवैध वेंडरों की मनमानी और दबंगई ने नई मुसीबत खड़ी कर दी। अवैध वेंडर जहां चाहते हैं वहां चेन खींच कर ट्रेनें को रोक कर चढ़ते और उतरे हैं। मंगलवार को न्यूजलपाईगुड़ी, हिमगिरी और संपर्क कांति एक्सप्रेस कई जगह चेन पुलिंग कर रोकी गई। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल अफसरों के साथ रेल मंत्रालय में भी की है।
मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को चेन पुलिंग कर जहां तहां रोका जा रहा है। अवैध वेंडर अपना सामान बेचने के लिए ट्रेनों में चढ़ रहे हैं। रेलवे इन अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को तिलहर से गुजर रही थी। इसी दौरान चेन खींच कर दी गई। यहां दस मिनट ट्रेन रुकी। जांच के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई तो मिरानपुर कटरा में चेन खींच दी गई। यहां भी दस मिनट ट्रेन रुकी। जबकि जम्मूवती से हावड़ा जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन को चेन पुलिंग कर बिलपुर में दिया गया। अवैध वेंडरों ने ट्रेन में अपना सामान चढ़ाया। पांच मिनट तक यहां ट्रेन रुकी। इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन गजरौला के पास चेन खींचकर रोक दी गई। ये ट्रेन यहां करीब पांच मिनट रुकी। इसके अलावा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन हापुड़ में चेन खींचकर रोक दी गई। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। करीब पांच मिनट के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। अवैध वेंडरों की मनमानी से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


अवैध वेंडरों द्वारा जहां तहां चेन खींचकर ट्रेन रोेके जाने की शिकायत मिली है। आरपीएफ अफसरों को इसकी रोकथाम के लिए कहा गया है। मंगलवार को भी ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोका गया है। बेवजह चेन खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed