फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18011 farmers got compensation in the district

किसानों पर करम : जिले में 18011 किसानों को मिला मुआवजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
18011 farmers got compensation in the district
मुरादाबाद। अक्तूबर में बारिश से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा शासन ने देना शुरू कर दिया है। 33 हजार से अधिक किसानों के आवेदन अब तक मिले हैं। प्रशासन की टीमों ने 21078 किसानों का सत्यापन पूरा कर लिया है । अभी तक 18011 किसानों को 4.55 करोड़ का मुआवजा उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। सत्यापन का काम अभी जारी है।
विज्ञापन

जिले मेें 17 और 18 अक्तूबर को तेज बारिश हुई थी। इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ था। किसान संगठनों ने बर्बाद हुए फसलों के मुआवजे की मांग भी उठाई थी। शासन ने जिलाधिकारियों से बारिश से फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट मांगी थी। इस पर जिला प्रशासन ने तहसील टीमों से गांवों में सर्वे कराया था। एडीएम वित्त युगराज सिंह के मुताबिक बाढ़ से करीब 33 हजार किसानों के फसलों के बर्बाद होने के बारे में जानकारी मिली है। राजस्व विभाग की टीमों ने 21078 किसानों के खेतों का मौका मुआयना कर सत्यापन कर लिया है। प्रशासन ने किसान की फसल, बारिश से प्रभावित क्षेत्रफल आदि की जानकारियां दर्जकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शासन ने इनमें से 18011 किसानों का कुल 4 करोड़ 55 लाख 66 हजार 809 रुपये का भुगतान उनके खातों में भेज दिया है।
विज्ञापन

13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से भेजा मुआवजा
एडीएम वित्त के मुताबिक राजस्व टीमों ने शासन ने 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा भेजा है। 18011 किसानों को मुआवजा उनके खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार प्रभावित किसानों का आंकड़ा
तहसील सत्यापित किसान मुआवजा भेजा गया
मुरादाबाद 11,846 9,307
ठाकुरद्वारा 5578 5254
कांठ 2644 2499
बिलारी 1010 951
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed