फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 nomination canceled in moradabad in panchayat chunav

सपा -भाजपा समर्थित तीन प्रत्याशियों समेत 18 नामांकन निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
18 nomination canceled in moradabad in panchayat chunav
लक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम शनिवार को पूरा हो गया है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा और भाजपा समर्थित तीन प्रत्याशियों समेत 18 का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। नामांकन निरस्त प्रत्याशियों में बिलारी से सपा विधायक की चाची और आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख शामिल हैं। वहीं ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी सैकड़ों नामांकन निरस्त हुए हैं। दो ब्लॉक से नामांकन निरस्त संबंधी सूचना देर रात तक नहीं मिली थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम दो दिन से चल रहा था। शनिवार शाम को काम पूरा होने पर निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 703 नामांकन फार्म भरे गए थे । शुक्रवार और शनिवार इन दोनों की जांच हुई। इसके बाद कुल 18 प्रत्याशियों के नामांकन फार्म विभिन्न खामियों की वजह से निरस्त कर दिए गए हैं। अब कुल 685 प्रत्याशी के नामांकन सही मिले हैं। रविवार को दोपहर तीन बजे तक नामवापसी और इसके बाद चुनाव चिंहों का आवंटन होगा। उधर निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त किए गए नामांकन पत्रों में सपा के वार्ड एक से समर्थित प्रत्याशी इलियास और वार्ड 27 से अफरोज जहां का नामांकन फार्म निरस्त हुआ है। आफरोज जहां बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम की चाची हैं। उधर वार्ड 17 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनूप सिंह का नामांकन भी निरस्त हुआ है। वह आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख हैं। निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड 27 की प्रत्याशी के नामांकन निरस्तीकरण आदेश को रात को दोबारा आंशिक संशोधित भी किया। पहले निरस्तीकरण आदेश में उन्होंने अफरोज खानम को भूलवश मो. उस्मान की पुत्री बता दिया था बाद में इसे दूसरा आदेश जारी कर ठीक किया गया।
विज्ञापन

पुराना जाति प्रमाण पत्र लगाने से खारिज हुआ सपा प्रत्याशी का नामांकन
मुरादाबाद। निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुरेंद्र सिंह के अनुसार अफरोज जहां ने अपने नामांकन फार्म में 29 सितंबर 2012 में जारी जाति प्रमाण पत्र की प्रति लगाई है। यूपी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र कीमिलेयर (आवेदन की निरंतर तीन साल की अवधि के लिए सकल वार्षिक आय पारिवारिक आय ) के आधार पर जारी किया जाता है जबकि लगाया गया जाति प्रमाण पत्र आठ साल पुराना है। बकौल एसडीएम नामांकन पत्र की जांच के दौरान प्रत्याशी या प्रस्ताव भी मौजूद नहीं थे। सपा समर्थित प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी के पास तहसीलदार बिलारी द्वारा जारी वैध जाति प्रमाण पत्र है उनका प्रमाण पत्र जानबूझकर खाजिर किया गया है जो किसी भी तरीके से सही नहीं है। ये सरासर नाइंसाफी है। गौरतलब है कि सपा प्रत्याशी अफरोज ने नामांकन के तीन सैट भरे थे इसके बावजूद उनका नामांकन खारिज होना चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नामांकन हुए निरस्त
वार्ड संख्या एक - इस्लामुद्दीन, महसर जहां, इफ्तखार अहमद, इलियास
वार्ड दो-रेशु कुमार
वार्ड छह- सावेज अली
वार्ड सात -विजेंद्र जोशी
वार्ड नौ- संतोष
वार्ड 11-पिंकी, सुंजो देवी
वार्ड 13- ज्योति देवी, चौधरी छाया देवी
वार्ड 15- मो. परवेज
वार्ड 17- अनूप सिंह, संगीता सिंह
वार्ड 27- अफरोज खानम उर्फ अफरोज जहां, फरहीन जहां
वार्ड 28- फातिमा
प्रधान, बीडीसी ओर ग्रापसद पद पर किस ब्लॉक में कितने नामांकन निरस्त
ब्लॉक क्षेपस ग्राम प्रधान ग्रापसबिलारी
बिलारी 8 2 53
डिलारी 12 6 49
ठाकुरद्वारा 10 2 11
मुरादाबाद 9 4 64
मूंढ़ापांडे 4 4 72
भ.टांडा 2 5 99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed