फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 lakh rupees were cheated in the name of getting tender for supply of wheat and rice in jail

Moradabad News: जेल में गेहूं-चावल की सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर ठग लिए 18 लाख रुपये

Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
18 lakh rupees were cheated in the name of getting tender for supply of wheat and rice in jail
भोजपुर। थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी निवासी अब्दुल खालिद को जिला कारागार में गेहूं चावल की सप्लाई का टेंडर दिलाने और लेखपाल के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठग लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी निवासी अब्दुल खालिद ने बताया कि ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से आम व अमरूद के पौधे खरीदने के लिए नीतीश दीक्षित नाम व्यक्ति से संपर्क किया था। वह खुद को ग्लोबल इंडिया का एरिया मैनेजर बता रहा था। इस बीच उससे बात चलती रही। 15 दिसंबर 2022 को उसने अब्दुल खालिद को बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी है। अब वह एसडीएम बन गया है। आरोपी ने बताया कि देहरादून में एसडीएम है। आरोपी ने अब्दुल खालिद से कहा कि उसने जिला कारागार में गेहूं, चावल की सप्लाई का टेंडर दिलवाने का झांसा दिया। इसे बाद आरोपी ने तीन बार में नगद व बैंक से ट्रांसफर करवाकर आठ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद लेखपाल की नौकरी लगाने के लिए 10 लाख रुपये लिए। लेकिन पीड़ित को न तो टेंडर मिला ना उसके भाई आरिफ की लेखपाल के पद पर नौकरी लगी। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने जिला फतेहपुर निवासी नीतिश दीक्षित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed