फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 black spot recongnized

जनपद में चिंहित किए 18 ब्लैक स्पॉट, हादसे रोकने को होगा सर्वें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
18 black spot recongnized
मुरादाबाद। यातायात पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर 18 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। अब इन स्पॉट का सर्वे किया जाएगा। यहां जो कमियों होंगी संबंधित विभाग द्वारा उन्हें दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन

जनपद में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए शासन से आदेश जारी किए गए हैं। यातायात पुलिस ने हाईवे, लिंक रोड और अन्य मार्गों का निरीक्षण कर उन प्वाइंटों को चिह्नित किया है। जहां अधिक हादसे हुए हैं। बुधवार को एसपी यातायात कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि जनपद के रामपुर दोराहा रामगंगा नदी पुल, जीरो प्वाइंट दलपतपुर श्योहरा बाजे, दलपतपुर चौराहा, रामपुर बार्डर गणेश घाट, हाथीपुर बिलारी, पुराना टोल प्लाजा, कोहिनूर तिराहा, नानपुर, कुंदरकी, ताहरपुर, जीरो प्वाइंट कटघर, जटपुरा, डीगरपुर, महमूदपुर माफी, जलालपुर और डूंगरपुर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। अब यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अलावा एनएचएआई के अधिकरियों की टीम मौके पर जाकर सर्वे करेगी और इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed