{"_id":"5cdf1ac1bdec220766495ac3","slug":"171558125249-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं के साथ बैठक करके साफ कर दिया है कि मतगणना में मोबाइल या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और राउंडवार परिणाम बताए जाएंगे।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंडी समिति परिसर स्थित स्टेट वेयर हाउस के गोदामों में 23 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ और ठाकुरद्वारा विधानसभा के साथ ही संभल संसदीय क्षेत्र की कुंदरकी और बिलारी विधानसभा की मतगणना भी मुरादाबाद में ही होगी। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र वार 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। जिसके लिए एक - एक मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति संबंधित प्रत्याशी द्वारा की जाएगी। एक अतिरिक्त गणना अभिकर्ता की नियुक्ति सहायक रिटर्निंग अफसर की टेबल के लिए होगी। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रारूप पर 18 मई तक आवेदन किया जा सकता है। मतगणना से तीन दिन पहले अभिकर्ताआें के फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। उन्हीं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना हाल में प्रवेश की अनुमति होगी जिनके पास सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देश पर कोई भी वर्तमान सांसद, मौजूदा विधायक, चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन, सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी तथा सरकारी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को मतगणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के संबंध में ड्यूटी पर सरकारी कर्मचारी, केंद्र तथा राज्यों के मंत्री, उप मंत्री आदि शामिल नहीं होते हैं, वे मतगणना हॉल में प्रत्याशी के रूप में ही आ सकते हैं। मतगणना हाल में मोबाइल फोन या कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम की मतगणना के बाद लाट्री द्वारा पांच मतदेय स्थलों को चिन्हित करके उनकी वीवी पैट पर्ची से मतगणना को मिलान किया जाएगा। जिन मतदान केंद्रों पर मतदान अधिकारियों द्वारा सीआरसी किए बगैर ही मतदान आरंभ करा दिया गया था उन मतदेय स्थलों की मतगणना भी आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट की पर्चियों से मिलान करके ही की जाएगी।