फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवाओं ने हर्षोल्लास से मनाया प्रेम का त्योहार

युवाओं ने हर्षोल्लास से मनाया प्रेम का त्योहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने हर्षोल्लास से मनाया प्रेम का त्योहार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार युवाओं ने अपने साथी से प्रेम का इजहार कर ही दिया। सप्ताह भर तक जो भावनाएं व्यक्त नहीं कर सके थे, उन्होंने कहीं चोरी-चुपके तो कहीं खुलकर अपने मन की बात कही। गुरुवार को वेलेंटाइन डे पर उपहारों की भी खूब खरीदारी की गई। इस मौके पर बाजार, रेस्तरां और पार्क में रौनक रही। सभी वर्ग के लोगों ने अलग-अलग अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया।
वेलेंटाइन डे पर होटल और रेस्तरां में विशेष छूट दी गई थी। प्रेमी युगलों ने अपने चाहने वाले को उपहार देकर इजहार किया। दिनभर गिफ्ट की दुकानों खरीदारों की भीड़ लगी रही। रेस्तरां ही नहीं, बल्कि शॉपिंग मॉल और दुकानों में भी इस दिन को विशेष बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। मुख्य द्वार के अलावा काउंटर की लाल गुब्बारों से सजावट की गई थी। सबसे अधिक बिक्री ग्रीटिंग कार्ड, टेडी बीयर और केक की हुई। युवा ही नहीं, बल्कि शादीशुदा जोड़ों ने भी वेलेंटाइन डे मनाया। एक-दूसरे से नहीं मिलने वाले प्रेमी जोड़ों ने सोशल साइट पर प्रेम का इजार किया।
विज्ञापन


कालेजों में बरती गई सर्तकता
गत वर्षों तक पढ़ाई के बहाने कालेजों में मिलने वाले प्रेमी जोड़ों को इस बार मशक्कत करनी पड़ी। कालेज प्रशासन विशेष सर्तक रहा। शिक्षकों की नजरें छात्र-छात्राओं पर चौकन्नी रहीं। वहीं कालेज परिसरों में सीसीटीवी लग जाने की वजह से वह खुलकर एक-दूसरे से प्रेम का इजहार नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार तक का ग्रीटिंग कार्ड
वेलेंटाइन डे के मौके पर चॉकलेट, हॉर्ट शेप सामान और टेडी का आकर्षण रहा। दुकानदार रोहित ने बताया कि कार्ड को लेकर रुझान बरकरार है। हर साल की तरह प्रेमी युगल के अलावा नव विवाहित जोड़ों ने भी ग्रीटिंग कार्ड खरीदे हैं। लड़कों ने रिंग, पर्स, ब्रेसलेट, पेंडेंट और एंकल खरीदे हैं तो युवतियों ने फोटो फ्रेम और गिफ्ट पैक ज्यादा खरीदे हैं। नवविवाहितों ने उपयोगी सामान लेने में दिलचस्पी दिखाई। इस बार सबसे महंगा ग्रीटिंग दो हजार का रहा।

डीजे पर हुआ कपल डांस
प्रबंधक हर्ष गुंबर ने बताया कि वेलेंटाइन थीम पर गुब्बारों से सजावट की गई है। प्रेमी जोड़ों का मनोरंजन करने के लिए स्थानीय कलाकार लाइव सिंगिंग का कार्यक्रम करेंगे। वेज और नॉनवेज दोनों में ही स्पेशल चीजें रखी गई हैं। साथ ही डिस्काउंट की भी व्यवस्था है। ग्राहकों को दस से 20 फीसदी की छूट दी गई है। कपल डांस के लिए डीजे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लाल गुलाब रखे हुए हैं। अपने साथी को प्रपोज करने के लिए कोई मांगता है तो उसे दिया जाएगा।

सेल्फी का रहा क्रेज
वेलेंटाइन डे की खुशी में सराबोर युवाओं में सेल्फी का क्रेज रहा। उन्होंने यादगार लम्हे को कैद किया। गिफ्ट खरीदने से लेकर इजहार तक को यादगार बना लिया। इसके अलावा व्हॉट्सएप और फेसबुक के माध्यम से एक-दूसरे को विश किया।


गली बॉय देखने उमड़े युगल
मुरादाबाद में प्रेमी युगलों की सबसे बड़ी परेशानी मिलने के लिए कोई सहज स्थान नहीं होना है। ऐसे में उनके पास सबसे मुफीद उपाय फिल्म देखने का था। जहां वह बिना भय या असहज के एक-दूसरे के साथ वक्त बिता सकते थे। इसलिए उन्होंने इस मौके को भुनाया। युवतियों की पसंद में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह सबसे ऊपर है। ऐसे में जब रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय शुक्रवार के बजाय गुरुवार को रिलीज हुई तो उसे देखने का खासा क्रेज रहा। वेबमॉल के प्रबंधक भूपेंद्र बाली ने बताया कि गुरुवार को मॉल में कपल्स ही कपल्स दिख रहे थे। गली बाय के लिए खासा उत्साह था। सभी शो में 50 से 60 फीसदी युवा ही थे। आम पब्लिक से ज्यादा रुझान था। बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई थी। शाम साढ़े चार से पांच बजे वाले शो में ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed