फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नहर कटी तो निलंबित होंगे जेई

नहर कटी तो निलंबित होंगे जेई

Thu, 13 Dec 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नहर कटी तो निलंबित होंगे जेई
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कहीं से भी नहर कटान की सूचना मिलने पर संबंधित इलाके के जेई को निलंबित कर दिया जाए। मंत्री ने नहरों की सिल्ट सफाई और नहरों की पटरियों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश भी दिए।

बुधवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि नहरों का पानी टेल तक नहीं बल्कि खेत तक पहुंचाया जाए। नहरों में कटान रोकने के लिए उन्होंने अवर अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि नहर काटने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। खराब पड़े नलकूपों को एक सप्ताह में ठीक करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि ग्राउंड वाटर संरक्षण की प्रभावी कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 73900 किमी लंबाई में नहरें संचालित हैं। वर्ष 2018-19 में 24147 किमी की सिल्ट सफाई का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 91.37 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित किया गया है। मुरादाबाद मंडल में सिल्ट सफाई के काम की वीडियोग्राफी कराने और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी कराने के निर्देश मंत्री ने दिए हैं। बैठक में मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता पूर्वी गंगा अवधेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता मध्य गंगा केएम बंसल समेत सिंचाई विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed