फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामगंगा की धारा तक की जा रही है प् लटिंग

रामगंगा की धारा तक की जा रही है प् लटिंग

Sat, 18 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा की धारा तक की जा रही है प्
लटिंग
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामगंगा किनारे सिंचाई विभाग के क्षेत्र में मनमाने तरीके से प्लाटिंग की जा रही है। इससे रामगंगा का बहाव क्षेत्र कम होता जा रहा है। कई मकानों की नींव रामगंगा के पानी में घिर गई हैं। इसके बावजूद मुख्य प्रवाह के किनारे तक पर आवास के लिए प्लाट काटे जा रहे हैं।
नदियों का अपना प्रवाह क्षेत्र होता है। बरसात में नदियां अपने क्षेत्र तक बहने लगती हैं। इसको प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाता है। ऐसे क्षेत्र में निर्माण पर रोक लगी होती है। अवैध निर्माण करने वालों ने रामगंगा के इसी प्रतिबंधित क्षेत्र को कब्जाना शुरू कर दिया है। रामगंगा के किनारे के तक मकानों की नींव भरी हुई है। किनारे की नींव पानी में डूब चुकी हैं। उसके बावजूद प्लाटिंग की जा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्लाट लेकर ऊंचा भराव करके लोग मकान बना लेते हैं। इससे बरसात में रामगंगा की धारा का प्रवाह प्रभावित होता है। इसके चलते नदी की धारा कटान शुरू कर देती है और नीचे वाले क्षेत्रों में पानी भर जाता है। एमडीए, नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी अवैध निर्माण को रोकने की पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध खनन के चलते बदल रही है रामगंगा की धारा
रामगंगा में शहर की दिशा में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जाता रहा है। बरसात शुरू होने से पहले यहां रात में खनन किया जाता था। जेसीबी से खनन होने से नदी की एक दिशा नीची हो जाती है। पानी बढ़ने पर नीचे की ओर तेज प्रवाह होता है। इससे कटान भी ज्यादा होता है। यही कारण है कि रामगंगा शहर की ओर ज्यादा कटान कर रही है, जबकि दूसरी दिशा में रामगंगा का पानी उतनी तेजी से खेतों-बागों की ओर नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed