फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेन में जगह नहीं मिली तो रोक दी ट्रेन

ट्रेन में जगह नहीं मिली तो रोक दी ट्रेन

Sun, 05 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में जगह नहीं मिली तो रोक दी ट्रेन
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाकर भीड़ को काबू किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
तिगरी धाम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद लोग अपने घर लौटने लगे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (मेमू) शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे कांकरठेर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भीड़ ज्यादा होने की वजह से तमाम यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए तो उनके साथियों ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पैसेंजर ट्रेन रुकने की वजह से दो एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट हो गईं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर कांकरठेर और गढ़ मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को शांत किया।

शुक्रवार देर रात तक लोग तिगरी धाम में पहुंचते रहे। शनिवार सुबह गंगा स्नान के बाद लोग अपने घरों के लिए लौटने शुरू हो गए थे। कांकरठेर और गढ़ मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कांकरठेर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली की दिशा में जाने वाले यात्री ट्रेन में सवार हो गए। लेकिन कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। जैसे ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई तो लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई और लाठी फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद ट्रेन दोबारा चलाई गई तो फिर से यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ड्राइवर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की। स्पेशल ट्रेन कांकरठेर रेलवे स्टेशन पर भेजी गई। इसके बाद ट्रेन कांकरठेर और गढ़ मुतेश्वर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुई। पैसेंजर ट्रेन के रुक जाने की वजह से सुहेल देव एक्सप्रेस और जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट हो गई। स्पेशल ट्रेन और पैसेंजर ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद ही ग्यारह बजे एक्सप्रेस ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सुबह कांकरठेर रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग की वजह से पैसेंजर रुक गई थी। यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed