{"_id":"59d2a1994f1c1bf3538b580e","slug":"171506976153-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से घर पहुंची लड़की, मां ने पूछा तो काट ली नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से घर पहुंची लड़की, मां ने पूछा तो काट ली नस
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के डांटने पर युवती ने की जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर में सोमवार दोपहर एक युवती ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। फिर फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। युवती शुक्रवार देर रात घर पहुंची थी। मां ने उसे डांटा तो वह भड़क गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवती को जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां इलाज कराने के बाद युवती अपने घर चली गई।
मां-बेटी दीन दयाल नगर में किराये के मकान में रहती हैं। रविवार शाम युवती अपनी मां से बिना बताए कहीं चली गई थी। मां ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे बेटी घर वापस आई। वह अपनी एक सहेली के साथ कहीं चली गई थी। इसी बात को लेकर महिला ने बेटी डांट दी थी। जिससे वह नाराज हो गई थी। किसी तरह रात तो बीत गई। सुबह होते ही मां-बेटी के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। युवती ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। किसी तरह मां और मकान मालिक के बेटे ने उससे चाकू छीना। रविवार दोपहर उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खोलकर युवती को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मां बेटी के बयान दर्ज किए हैं।