{"_id":"59443fb44f1c1b1f4c8b46d0","slug":"171497644980-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में ब्लाक में समाजवादी पेंषन में -Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा में ब्लाक में समाजवादी पेंषन में -Dehat
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन में 80 लाख का घोटाला
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
ठाकुरद्वारा ब्लाक में समाजवादी पेंशन योजना में करीब 80 लाख रुपये 700 अपात्रों ने हड़प लिए। शासन के निर्देश पर हुई जांच में यह खुलासा हुआ।
ठाकुरद्वारा ब्लाक क्षेत्र में 3134 लोगों को समाजवादी पेंशन योजना में शामिल किया गया था। खंड विकास अधिकारी और एडीओ समाज कल्याण स्वराज सिंह ने बताया कि इन लाभार्थियों को वित्तीय 2014-15 और 2015-16 में योजना में शामिल किया गया था। अब शासन के आदेश पर निर्धारित मानकों के अनुसार कराई गई जांच में 700 लोग योजना में अपात्र पाए गए है। अब ब्लाक क्षेत्र में सिर्फ 2434 लोग ही पात्र मिले है। एक व्यक्ति को 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिलती थी। इस प्रकार दो वर्ष में एक अपात्र व्यक्ति ने 12 हजार रुपये के सरकारी धन को हड़पा। इस प्रकार 700 लोगों ने करीब 80 लाख रुपये का सरकारी धन अवैध रूप से हड़प लिया। एडीओ का कहना था कि कुछ अपात्रों ने दो वर्ष की बजाए एक या डेढ़ वर्ष के समय का लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अगली कार्रवाई शासन के निर्देश पर की जाएगी। जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।