फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   162 died in moradabad zone mostly aged

मंडल में 162 संक्रमितों की मौत, अकेले मुरादाबाद में 84 लोग तोड़ चुके हैं अब तक दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
162 died in moradabad zone mostly aged
मुरादाबाद। यदि आपके घर में भी बुजुर्ग किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो उनका ख्याल रखने की जरूरत है। बीमारी के चलते कमजोर इम्युनिटी होने से न केवल बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है बल्कि संक्रमण की चपेट में आने से रिकवरी में शरीर साथ नहीं दे रहा है। मुरादाबाद मंडल में संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले आंकड़े इसके गवाह हैं। मंडल में 162 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक 84 मौत अकेले मुरादाबाद जिले में हुई हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक मृतकों में 70 फीसदी की उम्र 50 से 75 साल की उम्र के बीच है। पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने से उनको नहीं बचाया जा सका है।
विज्ञापन

कमजोर इम्युनिटी वालों को कोरोना आसानी से चपेट में ले रहा है। डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, किडनी, कैंसर और हार्ट के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित की सामान्य लोगों की तुलना में इम्युनिटी कमजोर होती है। अनियमित दिनचर्या और खानपान से अधिकतर लोग डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारी से 40 साल की उम्र से ही जूझ रहे हैं। संक्रमण की चपेट में आते ही लक्षण गंभीर होने लगते हैं। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की फेफड़ों के काम करने की गति धीमी होने से आक्सीजन लेवल गिर रहा है। इससे उनको बचाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

टीएमयू कोविड एल थ्री में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह बताते हैं, उम्रदराज और पहले से बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों की परिवार के लोगों को कोरोनाकाल में अच्छी तरह देखभाल करने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही में बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डा. सिंह बताते हैं संक्रमित बुजुर्गों को आक्सीजन लेने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। फेफड़ों में पानी भर रहा है। फेफड़ों के आसापास की नसों में खून का थक्का जमने पर बचाना मुश्किल हो जाता है। जो बुजुर्ग रिकवरी भी कर रहे हैं उनके फेफड़ों में घाव बन रहा है। कोरोनामुक्त होने पर भी सांस लेने में परेशानी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रखें बुजुर्गों का ख्याल
-------------------------------
- बाहर से आने वाले सीधे बुजुर्गों से न मिलें
- बुजुर्गों को समय पर दवाएं और खाना खिलाएं
- भरपूर नींद लेने दें और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी और डी का सेवन कराएं
- बदलते मौसम में लापरवाही न बरतने दें
- सार्वजनिक पार्क और भीड़भाड़ में टहलने से रोकें
- अस्पताल जाने के बजाए टेलीमेडिसिन का विकल्प चुनें
- मानसिक तनाव न लेने दें और उनकी रुचि अनुसार किताबें पढ़ने को दें
- बीमार होने पर नजर अंदाज न करें
50 से 75 साल की उम्र के संक्रमितों की मृत्यु दर सबसे अधिक, पहले से बीमार बुजुर्गों का रखें ख्याल
मंगलवार शाम पांच बजे तक पोर्टल पर दर्ज कोरोना से जुड़े आंकड़े
-----------------------------
जिला कुल मरीज एक्टिव मरीज रिकवरी मौत
मुरादाबाद 3178 808 (25.42) 2025(63.71) 84 (2.64)
रामपुर 2130 567 (26.61) 1539 (72.25) 24 (1.12)
संभल 1296 144 (11.11) 1080 (83.33) 25 (1.92)
अमरोहा 1145 352 (30.74) 763 (66.63) 16 (1.39)
बिजनौर 1194 286 (23.95) 821 (68.76) 13 (1.08)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed