{"_id":"5c4f65e5bdec224dab5ff921","slug":"161548707301-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बिजली घर का लोकार्पण, छह हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बिजली घर का लोकार्पण, छह हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए बनाए गए नए बिजली घर का सोमवार को सांसद सर्वेश सिंह ने लोकार्पण किया। दस एमवीए क्षमता के बिजली घर को तैयार कराने में तीन करोड़ बीस लाख रुपये लागत आई है।
दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे लाकड़ी क्षेत्र में बिजली घर बनाया गया है। जिसमें दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। तीन करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से बिजली घर को छह माह में तैयार किया गया है। सोमवार को बिजली घर का लोकार्पण किया गया। इस बिजली घर से दिल्ली रोड की कालोनियों, इंडस्ट्रीयल क्षेत्र, लाकड़ी फाजपुर, मानसरोवर कालोनी, मीरपुर समेत एक दर्जन क्षेत्रों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। जिसमें करीब छह हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्य अभियंता आईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार और अधीक्षण अभियंता ग्रामीण संजय कुमार गर्ग, अधिशासी अभियंता विकास सिंघल, ललित चौहान, ज्ञान प्रकाश और प्रमोद गोगनिया समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।