{"_id":"5b9d62be867a557e876d8d61","slug":"161537041086-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने वार्ता के बाद किया ताजियों के जुलूस का रास्ता तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने वार्ता के बाद किया ताजियों के जुलूस का रास्ता तय
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में हाईवे पर डिवाइडर बन जाने के बाद ताजियों के जुलूस के परंपरागत रास्ते को लेकर समस्या सामने आने लगी। शनिवार को एसडीएम ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से वार्ता कर जुलूस के रास्ते का मामला निबटा दिया। उधर एसडीएम ने अन्य ग्रामों में भी ताजियों के जुलूस के रास्ते दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
वार्ता में तय हुआ कि सहसपुर में हाईवे पर डिवाइडर बन जाने के बाद अब ताजिए का जुलूस पूर्व के वर्षों की तरह सहसपुर की नई बस्ती से पुरानी बस्ती में सीधे नहीं जा पाएगा बल्कि अब नई बस्ती में हाजी जफरूद्दीन वाली गली से मुख्य सड़क पर आएगा तो अपने बाएं चंदौसी की तरफ मुड़कर ब्लॉक के सामने वाले कट से डिवाइडर पार करेगा। डिवाइडर पार करने के बाद सड़क की दूसरी तरफ से फिर बिलारी रोड की तरफ को वापस आयशा मस्जिद तक आकर अंदर गली में जाएगा और परंपरागत रास्ते पर पुरानी बस्ती में घूमकर होली चौक पर पहुंचकर मुख्य सड़क पर आएगा। वहां से बाएं हाथ पर बिलारी की तरफ चलते हुए स्योंडारा मोड़ वाले कट से डिवाइडर पार कर मुख्य सड़क की दाहिनी दिशा से बिलारी की ओर चलते हुए रानी प्रीतम ंकुंवर स्कूल के प्रवेश द्वार से अंदर प्रवेश कर ताजिए कर्बला में चले जाएंगे। वार्ता में कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां, सहसपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार, भूरे अलमदार, वसीम इदरीसी, मुजम्मिल हुसैन, राशिद, इदरीस, नूर अहमद, सिद्धार्थ शेखर, चंद्रविजय सिंह आदि मौजूद रहे।