फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोल्ड न जीतने का मलाल, मगर हिम्मत नहीं हारी: सरिता सिंह

गोल्ड न जीतने का मलाल, मगर हिम्मत नहीं हारी: सरिता सिंह

Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड न जीतने का मलाल, मगर हिम्मत नहीं हारी: सरिता सिंह
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इंटरनेशनल हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह ने कहा कि उन्हें एशियन गेम में पदक न जीतने का मलाल है। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। पदक न मिलने का गम भूल कर वह अभी से ही आगामी कॉमनवेल्थ गेम और एशियन गेम की तैयारियों में जुट गई हैं। जिसके वह छह से सात घंटे प्रेक्टिस कर खूब पसीना बहा रही हैं। उनका सपना है कि वह देश के लिए गोल्ड जीते। ये बात सरिता सिंह ने शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित सोनकपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता के दौरान कही।

संभल निवासी हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह ने एक के बाद एक कई प्रतियोगिता में भाग लिया है। गोला फेंक में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। पिछले दिनों इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन गेम में सरिता सिंह ने प्रतिभाग किया है। 25 अगस्त को उन्होंने गोला फेंका। सरिता ने बताया कि उन्होंने जकार्ता पहुंचने में थोड़ी देर कर दी थी। जिस कारण वह वहां का माहौल समझ नहीं पाई। उन्होंने गोल्ड के लिए भरपूर प्रयास किया। लेकिन 62.03 मीटर गोला फेंक कर पांचवां स्थान ही हासिल कर पाईं। उनका कहना है कि अगर वह कुछ दिन पहले जकार्ता पहुंच जातीं तो शायद परिणाम बदल सकती थीं। उन्होंने बताया कि गोल्ड न जीतने का उन्हेें मलाल है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। अभी से ही उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed