{"_id":"5b75e38542c79240a33c617b","slug":"161534452613-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह घंटे देरी से आई लिंक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह घंटे देरी से आई लिंक एक्सप्रेस
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे ने ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार लाने के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया। इस बार ब्लाक देने के लिए पहले से ही तैयारी की गई। लेकिन ट्रेनों का विलंब से चलने का सिलसिला अब भी जारी है। गुरुवार को लिंक एक्सप्रेस साढे़ छह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इनके अलावा अन्य गाड़ियां विलंब से आईं हैं।
पंद्रह अगस्त से नई समय सारिणी जारी की गई। गुरुवार को अलीगढ़ से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। दानापुर से आनंद विहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे 38 मिनट विलंब से आई। जम्मूूतवी से राजेंद्रनगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस पौने चार घंटे, अवध असम दो घंटे 18 मिनट लेट आई है। जन साधारण और जन नायक एक्सप्रेस ट्रेनें भी समय पर नहीं पहुंच पाईं। ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले पा रही हैं। रेलवे ने नई समय सारिणी को ब्लाक देने को ध्यान में रखकर जारी किया है। इसके बावजूद भी ट्रेनों की लेट लतीफी से छुटकारा नहीं मिल पाया।