फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नहीं लगने दिया मंगल बाजार

नहीं लगने दिया मंगल बाजार

Wed, 20 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नहीं लगने दिया मंगल बाजार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम ने टाउनहाल क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले ठेली-पटरी बाजार को नहीं लगने दिया। दुकानदारों की टीम से नोकझोंक भी हुई। अपर नगर आयुक्त ने इससे पहले ईद तक के लिए ठेली-पटरी बाजार को लगाने की इजाजत दे दी थी। ईद होते ही नगर आयुक्त ने अवैध रूप से लगने वाले बाजार को सिरे से साफ करा दिया।

मंगलवार को महानगर का बाजार बंद रहता है। ऐसे में टाउनहाल से गुरहट्टी तक और बुधबाजार से लेकर हैलट रोड पर ठेली-पटरी वाले दुकान लगा लेते थे। नगर निगम ने पिछले दिनों को कोर्ट की रोक के चलते इस बाजार को अवैध बताते हुए बंद करा दिया था। पिछले महीने ठेली-पटरी बाजार लगाने वाले दुकानदारों ने डीएम से मुलाकात की थी। उसके बाद अपर नगर आयुक्त एसपी श्रीवास्तव ने इनको ईद तक बाजार लगाने की इजाजत दे दी थी। ईद हो जाने पर भी इनका बाजार लगाना जारी था। नगर निगम ने सोमवार को बाजार न लगाने की घोषणा करा दी थी। उसके बावजूद दुकानदारों ने मंगलवार को बाजार लगा लिया। नगर निगम की जेसीबी ने इन दुकानों को हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों के विरोध करने पर मौके पर पीएसी बुला ली गई। उसके बाद दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया। नगर निगम ने सड़क पर इनके द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को तोड़कर ट्राली में भरवा लिया। इस दौरान हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि रोक के बाद इस प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकान लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed