फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छोटी सी दुकान के अंदर पॉलिथीन की पूरी फैक्ट्री मिली

छोटी सी दुकान के अंदर पॉलिथीन की पूरी फैक्ट्री मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
छोटी सी दुकान के अंदर पॉलिथीन की पूरी फैक्ट्री मिली
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले नगर निगम की टीम ने करूला में रिहायशी मकान के अंदर प्रतिबंधित पॉलिथीन की बड़ी फैक्ट्री पर छापामारी करके 25 लाख रुपये का प्रतिबंधित माल जब्त किया। संकरी सी दुकान के अंदर गुप्त दरवाजे के पीछे पॉलिथीन की फैक्ट्री चल रही थी और पूरा गोदाम बना था। यह फैक्टरी लाजपतनगर निवासी सरफराज की बताई गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर के मुताबिक यहां कई महीनों से पॉलिथीन का उत्पादन जारी था। कुछ दिन पहले एक ट्रक कच्चा माल यहां उतरा था। छोटी सी दुकान में एक ट्रक कच्चा माल मजदूरोें द्वारा रखने पर शंका हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को छापामारी करके फैक्ट्री को सील किया गया। एसीएम मनोज कुमार, कटघर सीओ सुदेश गुप्ता और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे। दुकान के मालिक पर दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

करूला में इंडियन पेट्रोल पंप के सामने लाजपतनगर के सरफराज की दुकान है। बाहर से देखने में सिर्फ छोटी सी दुकान और थोड़ा सामान नजर आता है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुकान पर पहुंचे। दुकान में गत्ते भरे हुए थे। पीछे रखे हुए गत्ते हटाने के बाद एक दरवाजा नगर आया। पहले दुकान का मालिक इसकी चाबी नहीं दे रहा था। आधे घंटे इंतजार के बाद चाबी मंगवाई जा सकी। इस दरवाजे के पीछे बढ़िया कार्यालय बना मिला। कार्यालय के बाई तरफ एक और दरवाजा था। इसके पीछे गोदाम और उसके पीछे बड़ी-बड़ी मशीनें लगी हुईं थी। साथ ही तैयार और कच्चा माल भी काफी था।
विज्ञापन


366 गत्ता प्रतिबंधित सामान जब्त
कर निर्धारण अधिकारी राजीव लोचन पाठक, मयंक चौधरी, धीरेंद्र, सचिन ने गोदाम के माल को जब्त किया। 360 गत्तों में तैयार 90 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन, 4 गत्ता गिलास, 2 गत्ता थर्माकोल के बने हुए आइटम जब्त किए गए हैं। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। ट्रालियों में भरकर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने दुकान और फैक्ट्री को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed