फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   36 घंटों की हड़ताल पर डॉक्टर, सिर और हाथ पर बैंडेज बांध किया प्रदर्शन्

36 घंटों की हड़ताल पर डॉक्टर, सिर और हाथ पर बैंडेज बांध किया प्रदर्शन्

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
36 घंटों की हड़ताल पर डॉक्टर, सिर और हाथ पर बैंडेज बांध किया प्रदर्शन्
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसक वारदात के बाद सुरक्षा के लिए मजबूत कानून की मांग के साथ प्राइवेट डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने पूरे दिन आईएमए भवन में सभाएं की। दोपहर में हाथ और सिर पर प्रतीकात्मक तौर पर बैंडेज बांध और हेलमेट लगाकर जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों की सुरक्षा के कानून बनाने में विलंब पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। शाम को कैंडल मार्च निकालकर डॉक्टरों ने विरोध जताया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. बीपीएस लोचब के मुताबिक सोमवार सुबह सभी डॉक्टर आईएमए भवन में इकट्ठा हुए। उनकी केंद्र सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून बनाने की मांग थी। पश्चिम बंगाल में हिंसक भीड़ द्वारा दो जूनियर डॉक्टरों को पीटकर गंभीर रूप से घायल करने पर आक्रोशित डॉक्टरों ने दोपहर में जैन मंदिर पर इकट्ठा होकर कमिश्नर आवास के सामने से कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों के सिर पर हेलमेट, सिर और हाथ पर बैंडेज बांधकर प्रतीकात्मक रूप से असुरक्षा का संदेश दिया। डीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद डॉक्टरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शाम सात बजे डॉक्टरों ने आईएमए से कंपनी बाग तक कैंडल मार्च निकाला। आईएमए सेक्रेटरी डॉ. सीपी सिंह, डॉ. गिरजेश केन, डॉ. संगीता मदान, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. स्मिता अग्रवाल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. शलभ, डॉ. तरुण अग्रवाल, डॉ. रजत समेत बड़ी संख्या में डॉक्टरों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed