{"_id":"5d07f6c88ebc3e32397f74cd","slug":"156080300320-moradabad-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटरनिटी विंग को शुरू करिए, मैं डॉक्टरो की कमी पूरी कराता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटरनिटी विंग को शुरू करिए, मैं डॉक्टरो की कमी पूरी कराता हूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रमुख सचिव व मुरादाबाद के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करके चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रमुख सचिव के जिला अस्पताल पहुंचते ही हड़कंप मच गया। ओपीडी खत्म हो चुकी थी। लिहाजा प्रमुख सचिव ने सभी विभागों का जायजा लिया।
महिला अस्पताल की मैटरनिटी विंग के भवन को देखकर उन्होंने महिला सीएमएस से पूछा - इतनी अच्छी मैटरनिटी विंग छोड़कर आप पुरानी इमारत में लेबर रूम संचालित कर रही हैं। तत्काल लेबर रूम को यहां शिफ्ट करिए। सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री ने प्रमुख सचिव को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने कहा - आप मैटरनिटी विंग शुरू करिए, मैं डॉक्टरों की कमी पूरी कराता हूं। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ मृदुल चौधरी, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, सीएमएस डॉ. ज्योत्सना पंत और डॉ. कल्पना समेत पूरा अमला मौजूद रहा। प्रमुख सचिव ने एक्स-रे रूम में स्टाफ से बातचीत की। हीमोडायलिसिस यूनिट में सिर्फ दो मरीजों की मौजूदगी पर उन्होंने हैरत जताई। रिकार्ड के मुताबिक सात मरीज अनुपस्थित मिले। उन्होंने स्थिति सुधारने के लिए कहा। उन्होंने सेफ हाउस खुलवाकर जांचा। कंगारू यूनिट, 14 बेड की एसएनसीयू में बच्चों के शरीर के तापमान की मॉनीटरिंग के बारे में उन्होंने स्टाफ से पूछा।
गेट किया बंद, ताकि फरियादी न मिलें
प्रमुख सचिव तक फरियादी कम पहुंचें, इसलिए महिला अस्पताल की तरफ के गेट को बंद कर दिया गया। एक होमगार्ड को भी तैनात कर दिया गया। जबकि कई फरियादी अफसरों के सामने अपनी समस्या रखना चाहते थे।
विज्ञापन
मेरी बहन मर जाएगी, रेफर नहीं कर रहे ये लोग
नुमाइश में झूले से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हुई जहरूनिशा के बड़े भाई ने प्रमुख सचिव से कहा - मेरी बहन गंभीर है। डेंटल देखने तक नहीं आया। ऐसे तो उसकी मौत हो जाएगी। प्रमुख सचिव ने तत्काल इलाज कराने के निर्देश जारी किए। आश्वासन दिया कि अगर तीमारदार चाहे तो रेफर भी किया जाए।
अफसरों को देखकर शिकायतों के लगे अंबार
जांच रिपोर्ट गलत दिए जाने, ब्लड बैंक से खून समय पर नहीं मिलने और आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल में उलझे तीमारदारों ने प्रमुख सचिव और अफसरों के सामने गुहार लगाई। प्रमुख सचिव ने सबकी बात सुनी और जल्द कार्रवाई के आश्वासन दिए।