फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शनिवार को रही सीजन की सबसे गर्म रात

शनिवार को रही सीजन की सबसे गर्म रात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को रही सीजन की सबसे गर्म रात
मुरादाबाद। पिछले सप्ताह से जारी प्रचंड गर्मी में रविवार सुबह बदलाव शुरू हो गया है। शनिवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। रविवार सुबह में बादलों के छाने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर तक बादलों की लुका-छिपी चलती रही। इससे अधिकतम तापमान में एक साथ छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लोगों की बारिश की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने जनमानस को बेहाल कर दिया है। सुबह से शाम तक धूप की तपिश और रात को तापमान का कहर लोगों को सुकून नहीं लेने दे रहा है। आलम यह है कि सुबह 11 बजे के बाद से ही कालोनियों में सन्नाटा पसर जाता है। कूलर, एसी तक गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर मौसमी फल, शीतल पेय पदार्थ और आइसक्रीम के ठेलों की संख्या बढ़ गई है। वहां पर सामान खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। रविवार दोपहर बाद चटख धूप खिली, लेकिन उसमें अन्य दिनों जैसी तपिश कुछ कम थी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चली हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा वातावरण में नमी भी अधिक रही। सुबह की आर्द्रता 51 फीसदी और शाम की 45 फीसदी दर्ज की गई। निदेशक मौसम विभाग लखनऊ जेपी गुप्ता के अनुसार 18 जून तक बादल, आंधी और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed