फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   156 vehicles standing in the warehouse, three hundred tons of garbage lying on the roads

हड़ताल की साइड स्टोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
156 vehicles standing in the warehouse, three hundred tons of garbage lying on the roads
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमा गई। नगर निगम के 156 वाहन गोदामों में खड़े रहे। जिस कारण तीन सौ टन कूड़ा सड़कों पर जगह जगह पड़ा रहा। जिससे शहर बदहाल हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम में करीब 1700 आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी हैं, जबकि 614 स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनके अलावा कूड़ा उठाने वाले छोटे बड़े वाहनों की संख्या 156 है। जिनके जरिए प्रति दिन शहर की सड़कों से तीन सौ टन कूड़ा उठाया जाता है। सफाई कर्मचारी संगठन पिछले कई दिन से मांग उठा रहे थे कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय पंद्रह हजार रुपये किए जाए। इसके अलावा शहर के बीस वार्डों में लॉयन कंपनी का ठेका निरस्त किया जाए। सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो बुधवार को सफाई कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल का एलान कर दिया। इसके बाद दौलत बाग बगला गांव और गुलाबबाड़ी गोदामों से वाहनों को वाहन नहीं निकलने दिया गया। जिस कारण बुधवार को शहर में कूड़ा नहीं उठाया जा सका। जिससे जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संगठन ने दो मांगों रखी हैं। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पंद्रह हजार रुपये मानदेय और शहर में कूड़ा उठाने वाली लॉयन कंपनी को नहीं लाया जाए। आउट सोर्सिंग कर्मियों के मानदेय पर चुनाव बाद निर्णय लिया जाएगा और लॉयन कंपनी अभी मुरादाबाद में नहीं आई है। दोनों ही मांगें बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
मैं आज किसी कार्यक्रम में गया था। शहर में हड़ताल की जानकारी मिली है। मेरी नगर निगम अधिकारियों से बात हुई है। उनका कहना है कि हड़ताल गलत की गई है। अभी चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसे में वेतन नहीं बढ़ाया जा सकता है।
विनोद अग्रवाल, महापौर
बोर्ड बैठक में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने पर सभी पार्षदों की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन अभी तक वेतन नहीं बढ़ा गया है। वेतन बढ़ाए जाने और लॉयन कंपनी को शहर में रोकने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।

ओमी लाल वाल्मीकि, नेता सफाई कर्मचारी
----------------
धरना स्थल पर रहे लोग रहे मौजूद
मुरादाबाद। ओमीलाल वाल्मीकि, लल्ला बाबू द्रविड़, प्रेम बाबू वाल्मीकि, धर्मेन्द्र मुल्तानी,
टैक्स वसूली को नहीं निकली टीमें
मुरादाबाद। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को धमकाने के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी न होने के कारण टैक्स वसूली करने वाली टीम बुधवार को भी फील्ड में नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed