फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आधा शहर बिजली को तरसा, आज भी रहेगी कटौती

आधा शहर बिजली को तरसा, आज भी रहेगी कटौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
आधा शहर बिजली को तरसा, आज भी रहेगी कटौती
मुरादाबाद। आधा शहर मंगलवार को बिजली को तरस गया। सुबह से लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही तो इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस भीषण गर्मी में जनता बिलबिला उठी। दिनभर एबीसी लाइन डालने के लिए आपूर्ति बंद रखी गई थी तो शाम तो हनुमान मूर्ति तिराहे के पास स्थित बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। जिसकी वजह से कटघर क्षेत्र में बिजली आपूर्र्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को टैक्सी स्टैंड बिजली घर से जुडे़ क्षेत्र में मंगलवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को सुबह दस बजे से चार बजे के बीच नया एलटी एबीसी डालने का कार्य किया जाना था। लेकिन ये कार्य शाम चार बजे तक पूरा नहीं हो पाया। जिसकी वजह शिवपुरी, गांधी नगर, संभल चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। कार्य शाम पांच बजे तक चला। इसके अलावा नवीन नगर मंडी में एबी लाइन डालने का कार्य किया किया। पीटीसी बिजली घर से जुड़े में सुबह आठ बजे से बारह बजे तक एबी लाइन डालने को आपूर्ति बंद रखी गई। लेकिन लाइन डालने का कार्य शाम तक चला। जिससे लोगों को गर्मी में खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। लाइन ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इसी बीच हनुमान मूर्ति तिराहे के पास बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे पूरे इलाका की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी। उधर, टैक्सी स्टैंड बिजली घर के जेई शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भी बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सुबह दस बजे से चार बजे तक एबीसी लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। जिससे कोठीवाल नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed