{"_id":"5c0d6d6bbdec22416f232709","slug":"15443838916-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन, मानवाधिकारों के बारे में किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन, मानवाधिकारों के बारे में किया गया जागरुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मौलागढ़ के पंचायत भवन में एसएम कालेज छात्रा इकाई के द्वितीय एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसको सभी मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया।
शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीत के साथ किया गया। किशोर न्याय बोर्ड संभल के सदस्य नवनीत सिंह ने कहा कि मानवाधिकार मूलभूत सार्वभौमिक अधिकार है। जिनसे मनुष्य को वंचित नहीं किया जा सकता है। अधिवक्ता अविनेश सक्सेना ने कहा कि मानवाधिकारों का हनन होने पर सीधे उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट की शरण ली जा सकती है। जबकि अन्य मामलों में ऐसा नहीं है।
डा. राजीव चौधरी ने बाल व महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. चंद्रकांता सिंघल ने शिक्षा का अधिकार, उत्पीड़न पर अंकुश, बाल शोषण, शारीरिक शोषण आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान मधु ठाकुर, प्रीति, मीरा, शालू गुप्ता, शिवानी वार्ष्णेय आदि ने सहयोग किया।