{"_id":"5c09842fbdec22418130b4b9","slug":"154412757618-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार, विरोध प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/गुन्नौर। पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर चंदौसी व गुन्नौर आदि क्षेत्रों में भी फार्मासिस्ट आदि कर्मचारियों ने दो घंटे का बहिष्कार करके विरोध प्रदर्शन किया।
पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, पदों का सृजन, वेतन विसंगति, पदोन्नति और नए पदों का पुनर्गठन आदि की मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर शुरू कर दिया है। चंदौसी संयुक्त चिकित्सालय- में फार्मासिस्टों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। काले फीते बांधे। गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी फार्मासिस्टों व चिकित्सा कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। जिससे मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला महामंत्री दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार जब तक फार्मासिस्टों की समस्याओं का निराकरण नहीँ करेगी।
विज्ञापन
तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आगामी 10 दिसंबर से सभी आपातकालीन सेवाएं और पोस्टमार्टम हाउस भी बंद कर दिए जाएंगे। अस्पतालों में तालाबंदी कर दी जाएगी। इस मौके पर चीफ़ फार्मसिस्ट डा.प्रदीप कुमार मिश्रा, डा.शशि भूषण यादव डा. जसवंत सिंह , डा.दिनेश चंद्र , डा.पवन कुमार यादव, डा.नेत्रपाल सिंह आदि फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।