{"_id":"5bfaf2dcbdec224167139170","slug":"15431728749-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सोसायटी वितरित नहीं कर रही गन्ना पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सोसायटी वितरित नहीं कर रही गन्ना पर्चियां
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन की ग्राम भागनगर में आयोजित बैठक में जिला संगठन महामंत्री संजीव यादव ने कहा कि गन्ना किसानों के साथ सोसाइटी के कर्मचारी धोखा कर रहे हैं। जिला संगठन महामंत्री ने कहा कि किसानों को पर्चियां नहीं दी जा रही हैं जिससे किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है।
पेड़ी नहीं मिल पा रही है, मानसूनी गन्ना 15 महीने का होने जा रहा है। गुन्नौर तहसील में किसी भी सोसाइटी पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों की गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है।
सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में मुकेश यादव, अमर सिंह राजपूत, महेश यादव, प्रकाश यादव, रामनिवास यादव, छोटे कुशवाहा, दुर्गापाल कुशवाहा, चरन सिंह, कुदान सिंह, वीरनाम सिंह, खुशीराम सिंह, अतर सिंह नौबत, वाली कुशवाहा आदि शामिल रहे।