फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया सीएम का लाइव संबोधन

कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया सीएम का लाइव संबोधन

Wed, 21 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया सीएम का लाइव संबोधन
बहजोई। नारी सशक्तिकरण अभियान की सफलता के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों व जिले भर के विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी, कर्मचारी समेत आशा बहुएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट सभागार में जुटे।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई बैठक के दौरान नारी सशक्तिकरण को लेकर लखनऊ में हुए कार्यक्रम में किए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन की लाइव कवरेज दिखाया गया। इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियांवयन समेत शौचालयों के प्रयोग पर अधिक जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुले में शौच न जाकर शौचालयों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इससे महिला अपराधों में भी कमी आएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए घर में प्रसव न कराएं। निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्रसव कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु सुरक्षा योजना के बारें में जानकारी दी। एआर कॉपरेटिव योगेंद्र पाल सिंह ने 181 महिला हेल्प लाइन के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद समेत अन्य महिला उत्पीड़न के मामलों में भी इस हेल्प लाइन सुविधा का प्रयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने भी विचार रखे। प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।

चाहे परिवार चलाने की बात हो या फिर विभिन्न विभागों में अच्छे-अच्छे पदों पर तैनात होकर सेवा करने की। यह बड़ी बात है कि महिलाओं को और भी सशक्त बनाने के लिए सरकार ने पहल की है। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को और भी स्वावलंबी व सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed