{"_id":"5bf1c266bdec2269a642c7ef","slug":"15425706481-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चालान किया
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार घायल बदमाश के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि शनिवार की रात पौने आठ बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी के निकट हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश रामरहीस उर्फ रहीसा निवासी गांव बमनपुरी कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। शनिवार की शाम छह बजे करीब संभल की ओर से पवांसा की ओर आ रहे बाइक सवार नासिम व उसके अन्य दो साथियों से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली थी और पवांसा-चंदौसी मार्ग की ओर फरार हो गए थे।
सुराग मिलने पर स्थानीय पुलिस, थाना हयातनगर व बनियाठेर की पुलिस समेत एसओजी व सर्विलांस की टीम ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों ने गोली चला दी थी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई थी।
इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था। घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया था। वहीं मुठभेड़ में दरोगा मोहित कुमार भी घायल हुए थे। घायल दरोगा को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बदमाश व दरोगा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।